फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया शहर के कुओं का निरीक्षण

Mon, 13 May 2019 11:29 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कुओं के निरीक्षण के दौरान जल संस्थान अधिशासी अभियंता को निर्देेश देते डीएम हीरा लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल ने सोमवार को बांदा आते ही शहर की जलापूर्ति का स्थलीय निरीक्षण किया। जल संस्थान को निर्देश दिया कि शहर में स्थित 175 कुओं को तत्काल सफाई करके पुर्नजीवित करें। इनमें पानी भरवाएं। शहर के बाशिंदों को पानी का संकट किसी हाल में बर्बाद नहीं किया जाएगा। डीएम ने पहाड़ के नीचे मानिककुइयां से पानी निकलाकर खुद पिया। इसी तरह भूपतबाबू की कोठी के पास, सिंहवाहिनी मंदिर के पीछे कुएं और कंधरदास तालाब देखे।

विज्ञापन


नगर पालिका ईओ को कंधरदास और छाबी तालाब का सुंदरीकरण कराने और भरने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि 75 कुओं की सफाई नगर पालिका कराए और 100 कुओं की सफाई जल संस्थान कराए। डीएम ने कहा कि तीन दिन के अंदर इन सब निर्देशों पर कार्रवाई शुरू हो जानी चाहिए। डीएम के निरीक्षण में तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, जल संस्थान एक्सईएन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें