फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लोगों को खबरदार किया

विज्ञापन
कोविड-19 संबंधी बैठक में निर्देश देते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में एसपी डा.एसएस मीणा व अन्य अधिकारी - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मरीजों पर डीएम अमित सिंह बंसल ने जिले के लोगों को खबरदार किया है कि लापरवाही बरती तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। मॉस्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आइसोलेट मरीजों को खाने-पीने की ठीकठाक व्यवस्था की जाए। सीडीओ मरीजों को फोन करके रोजाना जानकारी लें।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि पहले की तरह अब फिर घर-घर सर्वे (कांटेक्ट ट्रेसिंग), सक्षम सर्विलांस और अधिक से अधिक रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की जाए। डीपीआरओ और निकायों के ईओ को सफाई, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि इन कामों में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में रेंडम आधार पर फोन करके जानकारी लें। जो सूचना मिले उसकी रिपोर्ट डीएम को दें। ग्रामीण क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी बीडीओ की होगी। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आना-जाना बिल्कुल बंद कर दिया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ से कहा कि पॉजिटिव मरीज मिलने पर होम क्वारंटीन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें शीघ्र आइसोलेट किया जाए। मरीज के संपर्क में जितने लोग आए हों उन सभी की जांच की जाए। सीडीओ से कहा कि मरीजों को कॉल करके उनके खाने-पीने की जानकारी लें और रिपोर्ट दें। निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी र7 दिनों तक होम क्वारंटीन रखा जाए।
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पतालों में डाक्टर और दवाएं तथा सफाई और सैनिटाइजेशन की भरपूर व्यवस्था हो। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने कार्यालयों में कोविड-19 हेल्प डेस्क जरूर बनाएं। किसी को भी मॉस्क लगाए बिना अंदर न आने दें। इसे लेकर कोई अभद्रता करता है तो उन पर कार्रवाई करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें