फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की दिवाली में बुंदेलखंड की दिवारी

विज्ञापन
अयोध्या में प्रस्तुति के लिए तैयार बांदा की दिवारी टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर अयोध्या में जगमगाते लाखों दीपकों के बीच बुंदेलखंड की मशहूर दिवाली नृत्य की भी धूम मचेगी। प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने इसके लिए यहां की दिवारी नृत्य टीम को अयोध्या का न्योता दिया है। 15 सदस्यीय नृत्य कलाकारों की टीम शुक्रवार को अयोध्या रवाना होगी। संस्कृति विभाग उन्हें मानदेय और किराया देगा।
विज्ञापन

अयोध्या में संस्कृति विभाग के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डा.लवकुश द्विवेदी ने यहां दिवारी नृत्य कलाकारों की टीम के मुखिया रमेश पाल को भेजे पत्र में कहा है कि 24 से 26 अक्तूबर को अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
प्रदेश का संस्कृति व पर्यटन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा। 26 अक्तूबर की शोभा यात्रा में झुनकी घाट (अयोध्या) में पाई डंडा लोकनृत्य होगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इसके लिए रमेश पाल को कलाकारों की टीम सहित आमंत्रित किया है। उन्हें 65 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। आवास, भोजन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

28 को गांवों में दिवारी नृत्य
बांदा। जय मां दुर्गे रामलीला समिति, बिसंडा के तत्वावधान में 28 अक्तूबर को क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में दिवारी डांडिया नृत्य होंगे। नृत्य कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान बिसंडा में डांडिया व दिवारी नृत्य होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें