फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने दिखाई खेलों में मेधा

Mon, 03 Dec 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेते दृष्टिबाधित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में सोमवार को दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। एसडीएम थमीम अंसरिया ने उद्घाटन किया।  

विज्ञापन


दृष्टिबाधित बच्चों की रस्साकसी में कुमारी अनंती, शांति, सूरज, पैश्वनी, महादेव और दिव्यांशू की टीम विजेता बनी। धनराज, आशाराम, लवलेश, मनीष, अंकित और राहुल की टीम उप विजेता रही। बीड्स की माला बनाने की प्रतियोगिता में आशाराम प्रथम, पैश्वनी द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। आवाज सुनकर 25 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में धनराज को पहला, शांति को दूसरा और महादेव को तीसरा स्थान मिला। श्रवण बाधित बच्चों की 50 मीटर दौड़ में उर्मिला अव्वल रहीं। प्रियांशी द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं। बालक वर्ग में धीरेंद्र, अंश और राजाभइया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने बताया कि 4 दिसंबर को महुआ बीआरसी और 5 दिसंबर को नरैनी बीआरसी में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि सभी बच्चे क्षमतावान हैं। उनकी पहचान कर जरूरत उन्हें तराशने की है। एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के श्रवण और दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और नाटक पेश किए। समन्वयक अरविंद अस्थाना ने भी संबोधित किया। समापन के मौके पर राजकीय स्पर्श महाविद्यालय, महोखर के प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल उपस्थित थे। एबीएसए जगत सिंह राजपूत ने सभी का आभार जताया। बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें