फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडलायुक्त को अस्पताल के बाहर गंदगी, स्कूल का शौचालय भी बदहाल

विज्ञापन
फोटो-7-स्कूल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजीत कुमार। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालय में कई कमियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मौदहा तहसील में मंडलायुक्त और डीआईजी राजेश एस संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनने पहुंचे थे। यहां शिकायतें सुनने के बाद मंडलायुक्त ने स्कूल, अस्पताल व अन्य स्थलों पर निरीक्षण भी किया। आयुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मकरांव के निरीक्षण में पाया कि स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा था और सड़क किनारे नालियां गंदगी से भरी थीं। इस पर उन्होंने जेसीबी बुलवाकर सफाई शुरू कराई। साथ ही एसडीएम मौदहा को निर्देश दिए कि उनकी निगरानी में सफाई कार्य पूरा कराकर फोटो सहित अनुपालन रिपोर्ट शाम तक आयुक्त कार्यालय भेजी जाए।

इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरांव के निरीक्षण में विद्यालय का शौचालय गंदा मिला। वहीं बाउंड्रीवाल और पोर्च की कई टाइलें भी क्षतिग्रस्त मिलीं। इस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित सफाई, शौचालयों के रखरखाव और सभी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें