फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी पंडाल में डांडिया का धमाल

Sat, 08 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मंडपम मंडप में गरबा नृत्य का लुत्फ उठातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र पर मंडपम मंडप में गरबा, डांडिया नृत्य और भजन संध्या की धूम है। गुरुवार को डीएम योगेश कुमार ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में छात्राओं और महिलाओं ने ग्रुप डांस पेश किए।
विज्ञापन


बच्चों ने देवी गीत से समां बांध दिया। इन्हें संस्थान के प्रशिक्षक सत्यनारायण और कैलाश ने प्रशिक्षित किया था। गरबा और डांडिया नृत्य का प्रशिक्षण कोरियोग्राफर दिलशाद खां ने दिया। मंडप में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले कल्याणी सेवा समिति अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता और संस्थान अध्यक्ष राजेंद्र रावत, अंतर्राष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, ज्योत्सना पुरवार, एडीजे की धर्मपत्नी अल्का अस्थाना व अशिता श्रीवास्तव, सुमन, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. व्यास, डॉ. माया वर्मा, जेपी यादव, अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व प्राचार्य बाबूलाल गुप्त, अशोक पालीवाल भी मौजूद रहे। संचालन पंकज रावत ने किया। मेजबान रानी दमेले अंजू ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें