बांदा। प्रति सिलिंडर कमीशन में 75 रुपये की बढ़ोतरी समेत छह मांगों को लेकर देशभर के करीब 10 हजार एलपीजी वितरकों ने दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में धरना दिया।
इसमें बांदा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला के आह्वान पर इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस से जुड़े वितरक शामिल हुए। वितरकों ने चेतावनी दी कि एक महीने में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने, पीएनजी की अनिवार्यता समाप्त करने, ई-केवाईसी के प्रति सत्यापन पर 250 रुपये का भुगतान देने समेत अन्य मांगें रखीं। (संवाद)