तर्रा के ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व अन्य।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। ठंड में गरीबों को मुफ्त कंबल बांटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बरेंहडा गांव में प्रधान सुमन यादव ने समारोह पूर्वक 300 कंबल का वितरण कराया। विधायक राजकरन कबीर, भाजपा नेता श्रवण तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, ग्राम सचिव मुकेश तिवारी, पूर्व प्रधान रामहित यादव, शिवप्रताप आदि शामिल रहे। उधर, ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने 40 छात्र-छात्राओं को मुुफ्त स्वेटर बांटे।
पूर्व शिक्षक राजबहादुर सिंह चौहान, कालीचरन वाजपेयी, चेतराम, अरुण पटेल, राजेंद्र पटेल, गिरिजेश मिश्रा, संजय धुरिया, लखन दीक्षित आदि शामिल रहे। उधर, रहूसत गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रविकांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे।
सहायक अध्यापक शफीकुन निशा मंसूरी, प्रशिक्षु सुमंत, शिवम, शिक्षामित्र आराधना अग्निहोत्री, प्रबंध समिति अध्यक्ष गौरीशंकर साहू, ब्राह्मण कार्यकारिणी अध्यक्ष रोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।