फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हमले से परेशान दंपती ने एसपी से की शिकायत

Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम कछार पुरवा निवासी गौरी ने गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने व सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

गौरी ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के चार लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर उसके दरवाजे पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज की और जब उसने विरोध किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वारदात की सूचना उन्होंने थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
29 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसके पति दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी विपक्षी ने पीट दिया। आरोप है कि दूसरा पक्ष पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि प्रकरण में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें