फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद वितरण पर केंद्र प्रभारी और किसानों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। प्राथमिक सहकारी समिति में बुधवार को कर्मचारियों और किसानों के बीच खाद वितरण को लेकर विवाद हो गया। किसानों ने खाद बांटने में भेदभाव व मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रभारी ने पुलिस को तहरीर दी और किसानों पर गाली-गलौज करने की शिकायत की। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया।
क्षेत्रीय सहकारी समिति में मंगलवार को देर शाम को पांच सौ बोरी डीएपी खाद आई थी, जिसका वितरण बुधवार को सुबह से किया जा रहा था। डीएपी सोसायटी में एक महीने बाद आने की वजह से क्षेत्र के किसानों की मनमानी भीड़ इकट्ठा हो गई।
किसान मोहन, पप्पू, संतू, मुन्नीलाल, रमाशंकर, दानवीर, नाथूलाल, सलीम, रमेश, संतोष खाद न मिलने पर आपा खो बैठे।
कहा कि सुबह से खाद के लिए यहां खड़े हैं, लेकिन शाम होने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई। किसानों ने प्रभारी व कर्मियों पर आरोप लगाया कि डीएपी खाद वितरण में भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं केंद्र प्रभारी ने बताया कि दोपहर बाद खाद वितरण के दौरान बिरौना गांव निवासी किसान अजय सिंह से खाद को लेकर बाद विवाद हो गया। किसान सोसायटी का बकाएदार है, जिसका खाता भी बंद है। नियमानुसार उसे खाद नहीं दी जा सकती है।
खाद न देने पर अजय सिंह ने गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी दी। विवाद बढ़ते देख कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें