फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति-पत्नी पहले कराएं सुलह, बात न बने तो हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और निराकरण करें। पति-पत्नी के विवाद में पहले सुलह का रास्ता निकालें। यह निर्देश राज्य महिला आयोग सदस्य अनुपमा सिंह ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में शिकायत लेकर आई पूजा ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। अनुपमा सिंह ने सीओ को निर्देश दिए कि पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास करें। बात न बने तो कार्रवाई की जाए। रामप्यारी की शिकायत पर पुनः जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवास एवं शौचालय, राशनकार्ड, पेंशन आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर निराश्रित महिलाओं को समय से पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कोविड एवं सामान्य स्थिति में जिन बच्चों के अभिभावकों की मृत्यु हो गई है, उन्हें योजना से लाभान्वित कराने व विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा महिला आयोग के टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए। ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें