फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा

Thu, 24 Sep 2015 11:09 PM IST
Discussed the possibilities of SSI
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवागंतुक मंडलायुक्त एल वेकेंश्वर लू ने लघु उद्यमियों की बैठक में उद्योग की संभावनाओं और समस्याओं पर चर्चा की। मयूर भवन सभागार में नेशनल इंस्ट्टीयूट आफ फैशन टेक्नालाजी, रायबरेली के छात्र-छात्राओं ने शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


द्वारिका प्रसाद सोनी व नाजिर बेग ने शजर पत्थर उद्योग की जानकारी दी। शोध छात्रों ने इसके विपणन के लिए फेसबुक और ट्विटर पर जुड़ने का तरीका बताया। मंडलायुक्त ने महोबा का गोरा पत्थर, चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने आदि को नई तकनीक से जोड़ने की सलाह दी।

उन्होंने कामन फैसिलिटी सेंटर के लिए विकास आयुक्त, भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने को कहा। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज जैन आदि ने उद्योगों में आड़े आने वाली समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें