जिला महिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में डीएम ने छत से लेकर स्टोर तक की छानबीन की। गंदगी और अव्यवस्थाओं पर अंसतोष जताया। सीएमएस डा. ऊषा सिंह को चेतावनी दी और कंप्यूटर आपरेटर को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। छत की सफ ाई और पेड़ों की छटाई के निर्देश दिए। ड्रग स्टोर में गंदगी, अस्त-व्यस्त फाइलें पर कंप्यूटर आपरेटर रमेशचंद्र साहू को एडवर्स इंट्री के निर्देश दिए।