बांदा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक बृहस्पतिवार को दिलीप चौरसिया के आवास में हुई। पूर्व राज्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील आर्यवंशी ने दिलीप चौरसिया उर्फ कमलेश को बांदा का जिलाध्यक्ष बनाया है। कहा कि पार्टी का उद्देश्य दबे कुचले शोषित लोगों को ऊपर उठाना है। राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति,युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवंत, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन, नौशाद खान, नसीम, बुंदेलखंड प्रभारी राजू द्विवेदी मौजूद रहे।