बांदा। दो महीने से ठप पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन बुधवार से काम करने लगेगी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब दो मिनट में एक्सरे की रिपोर्ट मिल जाएगी। मंगलवार को एक्सरे मशीन के खराब पड़े एक्सरे जेनरेट पार्टस को बदला गया है। यह पार्टस स्पेन से मंगाया गया है। इसकी कीमत साढ़े पांच लाख बताई गई है।
जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन का एक्सरे जेनरेट करने का पार्टस दो माह पूर्व खराब हो गया था। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को मेन्यूअल एक्सरे रिपोर्ट दी जा रही थी। मेन्युअल एक्सरे रिपोर्ट में देरी लगती है। दो माह बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा द्वारा लिखा पढ़ी करने के बाद स्पेन से यह पार्ट मंगाया गया है। सीएमएस ने बताया कि साइरिक्स संस्था, लखनऊ के इंजीनियर अभिषेक मिश्रा एक्सरे जेनरेट पार्ट्स को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल आए। उन्होंने डिजिटलएक्सरे मशीन के पार्ट को बदला है। बुधवार से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्सरे रिपोर्ट मिलने लगेगी। इस पार्ट्स को खरीदने में साढ़े पांच लाख रुपये की लागत आई है। प्रतिदिन 250 एक्सरे रिपोर्ट यहां निकलती हैं।