खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव के किसानों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सौर ऊर्जा प्लांट कर्मियों पर दबंगई का आरोप लगाया। किसान मेड़िया, प्यारेलाल, इंद्रजीत, राजाभइया, दुर्गा प्रसाद, देवराज, राजनारायण, जय नारायण आदि ने नायब तहसीलदार कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
आरोप लगाया कि मेड़िया की जमीन पर प्लांट के कर्मी जबरन कब्जा कर खंभे आदि लगा रहे हैं। रास्ता निकाल रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। इसी तरह प्यारेलाल व इंद्रजीत समेत प्रदर्शन करने वाले अन्य किसानों की जमीनों पर भी कब्जा किया जा रहा है।
संजय द्विवेदी के खेत में कलई डालकर खड़ी फसल नष्ट कर दी। किसानों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार ने बताया कि टीम गठित कर जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। अवैध कब्जे तत्काल हटवाए जाएंगे।