फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हैदराबाद से जुड़े हैं डिजिटल अरेस्ट गिरोह के तार

Sun, 09 Nov 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सेवानिवृत्त शिक्षक को फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बांदा पुलिस ने अब इस प्रकरण का कनेक्शन तेलंगाना के हैदराबाद से निकाला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस खाते में शिक्षक से 36 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे, वह खाता हैदराबाद स्थित एक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर के नाम पर खुला हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खाता सर्विस सेंटर के वास्तविक संचालन से जुड़ा है या अपराधियों ने उसकी पहचान का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन

बीती पांच नवंबर को कालूकुआं मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक से साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। ड्रग्स तस्करी में फंसाने की धमकी देकर उन्हें करीब 10 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और डराकर 36 लाख रुपये ठग लिए थे।
हालांकि बैंक की सजगता और साइबर थाने की तत्परता से रकम वापस कराई जा सकी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जिस खाते में धनराशि भेजी गई थी, उसकी पड़ताल में पाया कि वह खाता हैदराबाद की एक ऑटोमोबाइल सर्विस एजेंसी के नाम पर है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सर्विस सेंटर के मालिक और कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

संदेह है कि इस खाते का इस्तेमाल किसी गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए या फिशिंग लिंक से एक्सेस कर किया हो। वहीं पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। साइबर टीम ट्रांजेक्शन की रूटिंग, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन की मदद से गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
प्रारंभिक संकेतों से पता चला है कि गिरोह दक्षिण भारत के राज्यों से सक्रिय है और देशभर में बुजुर्ग व सेवानिवृत्त लोगों को निशाना बना रहा है। एएसपी शिवराज का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के तार पूरी तरह सुलझा लिए जाएंगे और साइबर अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें