फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ईओ की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी को ज्ञापन

Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
डीआईजी कैंप कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते नगर पालिका सदस्य व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मांग लेकर महेश्वरी देवी चौराहे पर चल रहे अनशन में चौथे दिन मंगलवार को कई संगठनों के लोगों भागीदारी की। उधर, बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना में डीआईजी आवास पर प्रदर्शन करते आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। अनशन में हिंदुस्तान किसान यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष जीवेश प्रकाश, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जय जनार्दन पार्टी अध्यक्ष गोपालचंद्र, मंसूरी समाज अध्यक्ष शेख रज्जन मंसूरी, कांग्रेस जिला सचिव मकसूद अहमद, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गोरेलाल उर्फ मुन्ना आदि बैठे। अनशनकारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न किए जाने से समाज में पुलिस की छवि बिगड़ रही है। वार्ड सदस्य भारत प्रजापति ने कहा कि अन्य वार्ड सदस्य चाटुकारिता छोड़कर अपना जन कर्तव्य निभाएं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई में साथ दें। उधर, बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना ने डीआईजी को ज्ञापन देकर आरोपियाें की गिरफ्तारी मांग की। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बबलू, प्रशांत समुद्रे, राविंद्रनाथ, मनोज टाइगर, पालिका सदस्य भारत प्रजापति, दिनेश कुमार डीके, मुबारक, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें