फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से वृद्धा की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती

Sat, 04 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से पीड़ित वृद्धा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डायरिया से मरने वालों की संख्या अब सात हो गई है। उधर, शनिवार को 20 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र के बसराही गांव की सुमित्रा (70) पत्नी झल्लर को उल्टी-दस्त के बाद हालत बिगड़ जाने से परिजनोें ने शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डायरिया से यह सातवीं मौत है।

उधर, डायरिया से पीड़ित मरीजों से जिला अस्पताल के हरेक वार्ड खचाखच भरे हैं। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की भरमार है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित 12 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दिनेश कुमार (35), शशिकांत (20), किरन (8), मुकेश कुमार (55), वंदना (45), संतराम (18), गंगाराम (60), भिक्खू (42), गौरीशंकर (20), जमुना प्रसाद (42), धीरज कुमार (11), रानी (10), गुड़िया (45), लड्डन (19), कुलदीप (19), राकेश (45), प्रमोद (12), पुष्पराज (12), देवरती (15) और बल्देव (70) भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें