फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया ने पकड़ा जोर, वृद्ध ने दम तोड़ा

विज्ञापन
जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ी है। चपेट में आए एक वृद्ध की जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 13 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी देवीदीन (75) को डायरिया से पीड़ित होने पर परिजनों ने उसे गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इधर, डायरिया की चपेट में आने से 17 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनमें कालूकुआं मोहल्ला निवासी वंदना (35), बिजलीखेड़ा निवासी आनंद (56), धौंसड़ गांव निवासी ज्ञान देवी (60), कटरा मोहल्ला निवासी आदर्श (12), बिजलीखेड़ा निवासी क्रांति (16), शंकर नगर निवासी संतोष (55), चमरौडी निवासी शोभा (17), बाबा तालाब निवासी पियरिया (60), आजाद नगर निवासी अवधेश (35), मवई गांव निवासी शिवाय (6), छिपटहरी मोहल्ला निवासी दुबा (1) व राबिया (60), स्वराज कॉलोनी निवासी रुकमणी (65) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब हो कि गुरुवार को मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी डायरिया से पीड़ित विकास (3) की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें