अतर्रा। एचआईसी में बुधवार को क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलकूद और मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। एचआईसी प्रधानाचार्य डा. विनोद त्रिपाठी ने सरस्वती चित्र पर फूल और दीप प्रज्जवलन के साथ उद्घाटन किया।
मार्च पास्ट की सलामी दी। ब्लाक स्तर पर जूनियर बालक 100 मीटर पर ध्यान सिंह (सिरसौना) प्रथम, महेंद्र (ॅशंकर पुरवा) द्वितीय रहे। 200 मीटर में शिवम (कालिंजर) व अमित (ऐचवारा) प्रथम व द्वितीय रहे। बालिका जूनियर में प्रांशी (ऐंचवारा) प्रथम व खुशबू द्वितीय रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रथम व द्वितीय चुने गए।
पल्हरी के बालक बालिकाओं ने पीटी पेश की। देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश हुए। डिस्ट्रिक्ट टीचर कापरेटिव बोर्ड अध्यक्ष प्रजीत सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, रामकिशोर पांडेय, सुनील वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, आशीष पांडेय, जफर अली, विनय प्रताप सिंह, राजेश राजपूत, किरन सोनी, सुमन लता, मनोज दीक्षित, प्रदीप जैन, रविकांत आदि मौजूद रहे।