फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर शादी का डाल रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने एसपी को दी अर्जी में आरोप लगाया कि ओरन निवासी युवक उसके घर में घुस आए और बेटी को मुंह दबाकर उठा ले गए। जानकारी होने पर आरोपियों से संपर्क किया तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

18 मई को पुत्री ने फोन कर बताया कि युवक धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने तुरंत इसकी शिकायत बिसंडा थाना और ओरन पुलिस चौकी में की। मुख्य आरोपी के परिजन को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। आरोप लगाया कि आरोपी अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से पुत्री को खोजने और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी शिकायती पत्र भेजा है। ओरन चौकी प्रभारी सीआर गौरव ने बताया कि लड़की बालिग है। पिता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जांच की जा रही है। धर्म परिवर्तन जैसी कोई शिकायत नहीं की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें