बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले 10 दिवसीय मोहर्रम की पांचवी की रात इमामबाड़ों से ढाल सवारियां निकाली गईं। उधर, छठवीं मोहर्रम को शनिवार की दोपहर कोतवाली के सामने चार ताजियों का मिलाप हुआ।
शहर में स्थित इमामबाड़ों शुक्रवार की देर शाम ढाल सवारियां उठाई गईं। यह मातमी धुनों के बीच मनोहरी गंज में पहुंचीं। यहां से देर रात अपने-अपने इमामबाड़ों में रखी गईं। शनिवार को दोपहर कोतवाली के सामने कुदउवा जनाना और सब्जी फरोश, ढपालियों व मनिहारों के ताजियों का मिलाप हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदत मंद मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष शोएब नियाजी, अरशद निजामी, आसिफ अली, हाजी आरिफ खान,जावेद खान, हाजी मलिक नियाजी, परवेज खान, हाजी चांद मियां समेत पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।