फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमौनीधाम मेले में उमड़े श्रद्धाल, ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
सिमौनीधाम मेला का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री डा.हर्षवर्धन। साथ में अन्य भाजपा नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। ठंड भरे मौसम से बेपरवाह श्रद्धालु और अनुयायी स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन और उनके भंडारे में शामिल होने के लिए पहले ही दिन उमड़ पड़े। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश के धर्मार्थ एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी भी हुजूम में शामिल थे। इन दोनों वीआईपी ने स्वामी अवधूत महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया। सिमौनीधाम परिसर का भ्रमण कर मेला, भंडारा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सिमौनीधाम हजारों श्रद्धालुओं से आबाद है। रविवार को इसकी शुरुआत हुई। मंगलवार को समापन होगा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए विशाल परिसर में लंबी पंगत लग रही हैं। व्यवस्थाएं इतनी चौकस है कि अव्यवस्थाएं हो ही नहीं सकती। दिल्ली से आए तमाम कारीगर मालपुआ इत्यादि तैयार कर रहे हैं। श्रमदानियों की टीम पूरा दिन भंडारे में इन्हें परोस रही है। रविवार को पहले दिन केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी देखे। केंद्रीय मंत्री ने सीएचसी बबेरू अधीक्षक डॉ. रामनरेश पटेल द्वारा लगवाए गए स्टाल का निरीक्षण कर जानकारियां लीं। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा नेता राजेश द्विवेदी, चेयरमैन विजय पाल सिंह, अजय पटेल, आनंद स्वरूप द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उप कृषि निदेशक एके सिंह आदि उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल भंडारे आदि व्यवस्थाओं का संचालन संभाले हैं।
उधर, स्वामीजी के अनुयायी दिल्ली, राजस्थान, उज्जैन, आगरा, हरियाणा सहित देश-प्रदेश के अन्य जिलों से भी आए हैं। भंडारे की व्यवस्थाएं भी अधिकांशत: वही संभाले हैं। दिल्ली की महिला श्रद्धालु खुद श्रमदान कर रही हैं। बच्चा सिंह, ब्रजमोहन सिंह लाला, शिवनायक सिंह, प्रेमचंद्र, अर्जुन सिंह, मनोज तिवारी, महाराज नारायण शुक्ला, द्वारिका अवस्थी, सर्वेश तिवारी, डा.हरीशरण शर्मा आदि भी व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं चौकस
तीन दिवसीय सिमौनीधाम मेले में प्रशासन और पुलिस ने पूरी व्यवस्थाएं की हैं। एसडीएम/मेला प्रभारी महेंद्र प्रताप ने डेरा डाल रखा है। कैंप कार्यालय में रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। तहसीलदार विपिन कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। उधर, क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह (बबेरू) और राजीव प्रताप सिंह (अतर्रा) सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हैं। मेला परिसर में 10 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर और 50 महिला कांस्टेबल सहित 400 कांस्टेबल और पीएसी, होमगार्ड आदि लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
दिल्ली की महिलाएं कर रहीं सेवा
कड़ाके की ठंड में श्रमदान में जुटीं महिला श्रमदानी स्वामी अवधूत महाराज के मेले में सेवा कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। दिल्ली से आई सुमन देवी ने कहा कि वह कई वर्षों से नियमित आ रही हैं। उन्हें जो भी काम मिलता है पूरी श्रद्धा से करती हैं। श्रमदानी सर्वेश देवी ने कहा कि वह बीस साल से स्वामी जी से जुड़ी हुई हैं। इसी तरह दिल्ली के मनमोहन, महारानी, रेशमा देवी ने भी अेपनी आस्था व्यक्त की।
अवधूत महाराज ने जन्मभूमि को दिलाई पहचान
बबेरू। अपनी जन्म भूमि सिमौनीधाम को समूचे देश में पहचान दिलाने वाले स्वामी अवधूत महाराज इस मुकाम तक यूं ही नहीं पहुंचे। उन्होंने अथक तपस्या और परिश्रम कर अपना जीवन निर्बलों की सेवा में समर्पित कर रखा है। यहां की गड़रा नदी की जलधारा में बैठकर वर्षों तपस्या और ईश्वर की आराधना की। घर-बार छोड़कर तपस्या में लीन रहे। हनुमान जी के परम उपासक बलराम अपनी तपस्या से ‘अवधूत महाराज’ बन गए। उन्होंने दिल्ली में ट्रस्ट की स्थापना कर मंदिर निर्माण कराया। यहां 1969 से अखंड रामनाम कीर्तन जारी है। हर साल तीन दिवसीय मेले में विशाल भंडारा होता है। सिमौनीधाम के मेले को राजकीय मेला सूची में शामिल किया जा चुका है। तमाम विकास कार्य हुए हैं। उनके गुरु मौनी बाबा की समाधि भी आस्था का केंद्र है। सिमौनीधाम परिसर में स्थित 85 फीट ऊंची शंकरजी की प्रतिमा और 110 फीट की हनुमान प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें