फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के देवा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां (बांदा)। पतरहा गांव स्थित किशुन गुरु बाबा शंकर देव स्थान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन किया गया। सांसद आरके पटेल व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नेपाल के पहलवान देवा और राजस्थान के शमशेर का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। देवा थापा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अन्य कुश्तियों में सोहाना के बिहारी ने दरगाहीपुर के लाल बाबू को चित किया। अयोध्या के बाबा बजरंगी ने गोरखपुर के दीभल को हराया। पल्हरी के शिवकरण ने फतेहपुर के सतीश को मात दी। दंगल में महिलाओं ने भी दो-दो हाथ दिखाए।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोरखपुर, चंडीगढ़ के पहलवानों की कुश्तियां हुईं। रेफरी प्रहलाद तिवारी व भवानी सिंह रहे। इस मौके पर सीओ नरैनी सियाराम, राजेश द्विवेदी, रामकृष्ण शुक्ला, राका अवस्थी, शैलेंद्र शुक्ला, राकेश शर्मा, शरद यादव, रामदेव दीक्षित, आनंदभूषण, राघव तिवारी, डॉ. अनिल आदि मौजूद थे। संचालन प्रेमस्वरूप द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें