फोटो- 23 सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक लेते प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंद
बांदा। शत प्रतिशत निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया जाए। जरूरत के अनुसार भूमि का चिह्नांकन कर अन्य गोशालाएं बनवाई जाएं। सहकारी समितियों में खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त हो। यह बातें सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए औद्योगिक विकास व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाए। जलालपुर व कुरौली में लटकते बिजली के तारों को ठीक किया जाए। शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब सड़कों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। मनीपुर तक की सड़क और गुढ़ा बसहरी सड़क मार्ग, कमासिन से राजापुर की सड़क ठीक कराने के निर्देश दिए।
हर घर नल जल योजना की समीक्षा में गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। दाखिल खारिज व वरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। खेत-तालाब योजना एवं सोलर पंप वितरण किसानों को समय कराए जाने को कहा। कहा कि जन प्रतिनिधि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्रों को मिले इस पर काम करें।