मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने 47 मंत्रियों और 2 उपमुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने पर अलग-अलग संगठनों ने मिठाइयां बांटीं।
व्यापारी रामकिशन ‘बासू’ ने कचहरी स्थित प्रतिष्ठान में रविवार को जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर आम जनता में भारी उत्साह है। इस दौरान डॉ. अच्छेलाल निषाद, राजेश शुक्ला, अनूप राज सिंह, महेश प्रताप, लाखन सिंह,प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रवीण द्विवेदी, नरेश महराज, नवीन द्विवेदी, बिहारीलाल श्रीवास्तव, अमित राज सिंह, बुद्ध प्रकाश, राम प्रकाश, उत्तम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, हिंदु युवा वाहिनी ने योगी के सीएम बनने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। छोटी बाजार में भी युवाओं ने पटाखे फोड़े और ढोल-ताशों की धुन पर नाचे-थिरके। उधर, भाजपा ने जसपुरा स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में विजय दिवस मनाया। मंडल प्रभारी सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह राजू, ब्रजमोहन सिंह, शिवनंदन सिंह, अतुल तिवारी, श्रवण सिंह कछवाह, बलबीर सिंह, राजू सिंह गौतम, रामदास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड से एक भी विधायकों को शामिल न किए जाने पर रोष जताया।