फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परिजनों के मना करने पर भी मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 14 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसिक अस्वस्थ युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां, भाई, बहन और बहनोई उसे रोकते रह गए। उसने देखते ही देखते आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी रिंकू (22) ने सोमवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब घर के कमरे का दरवाजा बंद कर छत के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मां आशा, बहन रीना, बहनोई रामप्रसाद और भाई पिंटू उसे रोकते रह गए। कमरे का दरवाजा बंद होने पर बहनोई ने सीढ़ी लगाकर बयाले से झांककर उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। चचेरे भाई अनुज कुमार ने बताया कि मृतक सूरत में रहकर गार्ड की नौकरी करता था।
10 जून को वह सूरत से गांव आया था। बताया कि रिंकू कुछ दिन से मानसिक अस्वस्थ चल रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक दो भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर का था। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि परिजन मृतक को मानसिक अस्वस्थ बता रहे हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें