फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर दिखे देवबंदी, बरेलवी और शिया उलमा

Wed, 29 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
मदरसा जामिया दारुल उलूम रब्बानी के मौलाना आमिर मसूदी व मौलाना अकरम रब्बानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथौरा (बांदा)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समारोह में मुस्लिम वर्ग में एकजुटता नजर आई। शिया, सुन्नी, देवबंदी, बरेलवी इत्यादि के मतभेदों को दरकिनार कर एक ही मंच पर बैठे। कार्यक्रम का मेजबान मदरसा जामिया देवबंदी विचारधारा से जुड़ा है। पर्सनल लॉ बोर्ड के ज्यादातर पदाधिकारी भी इसी विचारधारा के हैं लेकिन बुधवार को यहां आयोजित अधिवेशन में देश के मशहूर बरेलवी विचारधारा के मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां के मौलाना आमिर मसूदी, मौलाना अकरम रब्बानी (मुदर्रिस मदरसा जामिया रब्बानियां, बांदा) भी शरीक हुए। शिया मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर आदि ने किया। उन्होंने मंच पर बोर्ड के कनवीनर से कई सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें