फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर-मस्जिद मामले में कोर्ट ने मशविरा दिया है फैसला नहीं

Wed, 29 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथौरा (बांदा)। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चेयरमैन मौलाना सैय्यद मोहम्मद राबे हसन नदवी ने कहा है कि मुल्क और सूबे की सरकारों को मुल्क की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हुकूमतें सेक्यूलर अंदाज में काम करेंगी तो सबको फायदा होगा। बाबरी मस्जिद और तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड अदालत में पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को शाम यहां विश्व विख्यात मदरसा जामिया अरबिया में आयोजित मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (दारुल कजा) के खुले अधिवेशन में शामिल होने आए मौलाना नदवी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि हुकूमत के साथ मीडिया की भी मुल्क संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है। हालात बदलते रहते हैं। नई हुकूमत के बारे में देखना है कि यह मुल्क की खिदमत कैसे करते हैं। अयोध्या मुद्दे पर कहा कि यह अदालत में चल रहा है। फैसले का इंतजार है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर-मस्जिद विवाद को दोनों पक्षों के आपस में बैठ कर सुलझाने की बात कहे जाने पर मौलाना नदवी ने कहा कि यह कोर्ट का मशविरा है फैसला नहीं। इस पर हमारे लीडरान काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद तालीम को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें