फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन पुनरीक्षण के लिए बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Demostration of bank personnel for wage revision - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वेतन पुनरीक्षण समझौता लागू करने की मुख्य मांग के समर्थन में शुक्रवार को शाम 6 बजे यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की बांदा यूनिट ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका आह्वान यूनाइटेड ट्रेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया था।
विज्ञापन

यूनियन बैंक की मुख्य शाखा गेट पर कुछ देर धरना देकर नारे लगाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि आईबीए की हठधर्मी और संगठन के जायज अधिकारों पर प्रहार के विरुद्ध बैंक कर्मी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।
प्रदर्शन में यूपीबीयू के जिला मंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ल सहित इंद्रनाथ मित्रा, हरिनारायण तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, रवि किशोर, अरुण, कृष्ण कुमार, संतोष झल्लूराम, जागे, अनिल यादव, चुन्नूलाल, राकेश गुप्ता, आशीष सिंह, नीरज तिवारी, शशिकांत गुप्ता, राजेश, जितेंद्र, नवल किशोर, राघवेंद्र त्रिपाठी, आसिफ नजमी और आल इंडिया आफिसर्स कन्फ्राडेशन के रजत कुमार, लालजी, अभिषेक, राघवेंद्र निगम, आलोक, इलाहाबाद बैंक रिटायरीज यूनियन के मंत्री राघवेंद्र शुक्ल, अध्यक्ष मुमताज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मंडल मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच में करीब साढ़े तीन घंटा कामकाज ठप रहा। इस दौरान बैंक के मुख्य गेट बंद कर नोटिस चस्पा कर दी गई कि कंप्यूटर प्रणाली में परिवर्तन कार्य के चलते बैंक कार्य बाधित है। मुख्य शाखा प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि सर्वर माइग्रेट होने से यह कामकाज बाधित हुआ। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद 2 बजे से कामकाज सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें