फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निजी स्कूलों की मनमानी का कांग्रेसियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो3-स्कूलों की मनमानी के विरोध में जुलूस के साथ कलक्ट्रेट जाते कांग्रेसी।-संवाद
विज्ञापन

बांदा। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वृद्धि करके अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। स्कूल से ही बैग, कॉपी, किताबें व अन्य सामग्री मनमाना रेट पर बच्चों को दी जा रही हैं। इसका अच्छा खासा कमीशन सरकार की जेब में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश एवं केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सख्त कानून बनाकर इस लूट पर अंकुश लगाए। प्रत्येक वर्ष जो पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाता है, इसे बंद किया जाए। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के उद्देश्य से प्राइवेट स्कूल भेजते हैं, क्योंकि सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही दयनीय है। संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अशोक वर्धन, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, डॉ. केपी सेन, नाथूराम सेन, हरिश्चंद्र बाजपेयी, पप्पू हसन, राजेश,सुखदेव गांधी, बेनी प्रसाद, अशोक सिंह, बालकुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें