प्रदर्शन करतीं धीरज नगर की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के धीरज नगर (कालूकुआं) के बाशिंदों ने नाली और सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र नाली और सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में स्थानीय बाशिंदों ने नगर पालिका परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि यहां 10 साल में नाली और सड़क नहीं बन सकी। रास्तों में गंदा पानी भरा रहता है। देव कुमार प्रजापति के दरवाजे से पुत्तीलाल के घर तक, देवेंद्र के घर से कमलेश नाई के घर तक और शकुंतला के घर से राजबहादुर के मकान तक रोड और नाली बनवाई जाए।
महेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू, विद्या सागर, श्यामलाल साहू, राजेश कुमार, भोला प्रसाद, प्रीती, सुमन, राधा, अंजली देवी, माया देवी, दीपमाला यादव, प्रिया सिंह, वंदना सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो