फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। करतल व क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। गुढ़ा खुर्द गांव के वीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि छह माह से दर्जनों गांवों में रोजाना बमुश्किल चार घंटे बिजली मिलती है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज से उपकरण नहीं चल पाते। जल संकट भी गहरा गया है। रामदीन साहू ने बताया कि आए दिन फाल्ट होते हैं। संतोष मिश्रा, कुंवरपाल सिंह, रामप्रसाद, दयाराम, इंद्रपाल, हुकुम सिंह, लोकेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, सरजू, बबली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
बिजली उपखंड में अभियान चलाकर घरेलू व कामर्शियल बिजली बिल जमा कराए गए। 13.10 लाख बकाया जमा किया। 41 कनेक्शन काटे गए। विद्युत चोरी में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

यहां अतुल कुमार उपखंड अधिकारी, गोपाल सिंह अवर अभियंता, अनुदेश कटियार अवर अभियंता, राजेश सिंह, निर्मल कुशवाहा, संजय सिंह, गोविंद पटेल, ब्रजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, बिजली विभाग ने शिविर लगाकर साढ़े चार लाख रुपये बकाया वसूले और 60 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। 40 खराब मीटर दुरुस्त किए। 12 मीटर बदले गए। शिविर में अधिशासी अभियंता अजय सविता, एसडीओ पैलानी केके कमल एवं एसडीओ (बांदा ग्रामीण) योगेंद्र यादव, अवर अभियंता राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें