फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against LPG price rise - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में एक मुश्त 145 रुपये की बढ़ोत्तरी का जिला महिला कांग्रेस ने विरोध जताते हुए खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मूल्य वृद्धि की निंदा की और इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को महिला कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों का जत्था प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। इसमें पुरुष कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। कई महिलाएं सिर पर खाली सिलिंडर रखे हुए थीं। नेतृत्व महिला अध्यक्ष सीमा खान कर रहीं थीं। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि ईंधन गैस में बड़ी वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
केंद्र सरकार जन कल्याणकारी नीतियों पर पूरी तरह नाकाम है। ज्ञापन देने वाले जत्थे में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित पीसीसी सदस्य, मुमताज अली, सुनीता यादव, लीला सोनी, प्रेमचंद्र, संतोष द्विवेदी, धीरेंद्र पांडेय, रामहित निषाद, देव कुमार सोनी, राजेश गुप्ता, अशरफ उल्ला, बी लाल, डा. केपी सेन, दिवाकर मिश्रा, नासिर मंसूरी, सलीम खां, शिवदास सिंह, ज्ञानी प्रसाद, रामदेवी, शब्बीर सौदागर, अशोक वर्धन, रेखा, गिरिजा, पूनम, अंजू, गीता, मधु, निजाम शाह, रईसा बानो आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें