फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों की हत्या और मॉबलिचिंग के विरुद्ध प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against killing and mobilizing innocents - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बहुजन मुक्ति पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकारों में मूल निवासी बहुजन समाज के निर्दोष लोगों की हत्याएं और फर्जी इनकाउंटर हो रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर मॉबलिचिंग, निर्दोष मुस्लिमों को जेल और एससी/एसटी वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़े है। बहुजन समाज के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे 10 सूत्री ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की हत्याएं हो रही है। झांसी में पुष्पेंद्र यादव, बदायूं में ब्रजपाल मौर्य, वाराणसी में दिलीप पटेल, प्रयागराज में पिंटू पटेल और आजमगढ़ मुकेश राजभर इसके उदाहरण है।
एससी/एसटी/ओबीसी और मुस्लिम युवाओं की हत्याएं हो रही है। इस वर्ग के छात्रों को प्रतिपूर्ति शुल्क से वंचित किया जा रहा है। अन्य मांगे भी की गई। मांग की है कि आरएसएस और भाजपा की बहुजन ,जन और संविधान विरोधी नीतियों को रोका जाए। मांगे पूरी की जाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शन और ज्ञापन में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामशरण अनुरागी, प्रदेश महासचिव मोहम्मद युनूस खां, महिला संघ की मीरा नाहर, मलखान सिंह, रामऔतार महतो, ओमप्रकाश यादव, इंद्रबलि कुशवाहा, वंशगोपाल प्रजापति, श्याम वर्मा, जगरूप प्रजापति, राजेंद्र खेंगर, लवलेश प्रजापति, शिवप्रसाद कबीर, रामदास पाल, उमलेश भारती भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें