फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईसी प्रबंध समिति के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
अतर्रा में धरने को संबोधित करते सूरज वाजपेयी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हिंदू इंटर कॉलेज बचाओ अभियान के तहत तमाम राजनीतिक दलों व छात्र नेताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीएम ने चार प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि फर्जी कमेटी का चुनाव झांसी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन



बुधवार को अधिवक्ता अमर सिंह राठौर की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कॉलेज ऐसे लोगों के हाथों पर है, जिनका वास्ता कालेज से दूर-दूर तक कभी नहीं रहा। कॉलेज की स्थापना 1944 में हुई थी। उस समय से लगातार गया प्रसाद पांडेय 1975 तक प्रबंधक रहे। उनके हटने के बाद साधिकार नियंत्रक एसडीएम नरैनी को बनाया गया। आजीवन सदस्यों में अब कोई जीवित नहीं है। साधिकार नियंत्रक ने 1138 संभ्रांत नागरिकों को आजीवन सदस्य बनाया था।


1948 में इसे इंटर कॉलेज का दर्जा मिला। आरोप लगाया कि चंदवारा निवासी रामदास सिंह फर्जी कमेटी गठित कर सब रजिस्ट्रार झांसी व जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर हमीरपुर, फतेहपुर, तिंदवारी के बाशिंदों को सदस्य बना दिया। पुरुषोत्तम पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, छात्र नेता नीरज द्विवेदी, विजय कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सैनी, सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू, भाजपा नेता सुनील खरे, अधिवक्ता अवनीश तिवारी, सूरज वाजपेयी, राजेश द्विवेदी, लक्ष्मण सिंह गौतम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी, राजबहादुर सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कालिका राय शिवहरे, श्यामबाबू गुप्ता, प्रधान अशोक सिंह, ईदगाह मस्जिद अध्यक्ष हनीफ चाचा, अधिवक्ता विनोद तिवारी, शिवशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें