फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना बनवाएं ही सड़कों का मांग रहे पूर्ति प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में तोड़ी गई सड़कों को बनवाया नहीं जा रहा बल्कि प्रधानों पर कार्यपूर्ति का प्रमाणपत्र देने को मजबूर किया जा रहा है। सरकारी नीतियों व अफसरों के निर्देशों से परेशान प्रधान जल्द कोई बड़ा निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


नरैनी व बडोखर ब्लाक की बैठक में प्रधानों ने जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है और अधिकारी कार्यपूर्ति होने का हस्ताक्षर युक्त कागज देने का दबाव बना रहे हैं। मनरेगा से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। मनरेगा में मजदूरी की राशि को बढ़ाया जाए। प्रधानों को सांसद, विधायकों की तरह वेतन व पेंशन दी जाए और प्रोटोकाल का दर्ज मिले। पंचायतों में कार्यरत केयर टेकर व पंचायत सहायक का वेतन और छोटी ग्राम पंचायतों का बजट अलग से दिया जाए।

जिलाध्यक्ष ने प्रधानों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि जल्द जिला स्तरीय बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रधान सामूहिक रूप से इस्तीफा भी दे सकते हैं। प्रधान चंद्रपाल, दश्याराम, राजकुमार, कमलेश, अशोक कुमार, आशा देवी, लियाकत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें