फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा का नाम बदलकर बामदेव नगर करने की मांग

Wed, 22 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जिले बांदा का नाम बदलकर बामदेव नगर किए जाने की मांग उठी है। बार संघ ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने महासचिव राजेश त्रिपाठी और अन्य सदस्यों के साथ आयुक्त को यह ज्ञापन सौंपा। पत्र में कहा गया है कि बांदा एक प्राचीन शहर है और चित्रकूट मंडल का मुख्यालय भी है। यह शहर अपने गौरवमयी इतिहास के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
मांगकर्ताओं ने इसके पौराणिक महत्व पर जोर दिया है। यहां कालिंजर का ऐतिहासिक किला और प्रसिद्ध नीलकण्ठ मंदिर स्थित है। मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं यहां विराजमान थे। शहर में बाम्बेश्वर मंदिर भी है, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। प्राचीन बामदेव ऋषि ने इसी स्थान पर तपस्या की थी।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि पहले इस स्थान का नाम बम्दा था, जो बाद में बांदा हो गया। ऋग्वेद में बामदेव ऋषि का उल्लेख है और उन्हें देवतुल्य माना जाता है। इसी आधार पर जिला बांदा की पहचान बामदेव नगर के रूप में होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें