कंपनी भाग जाने पर कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट आईं महिला अभिकर्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। फर्जी फाइनेंस कंपनी द्वारा लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाने पर अभिकर्ताओं/उपभोक्ताओं ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सोमवार को कलक्ट्रेट में एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि एक क्रेडिट फाइनेंस कंपनी ने पांच साल में धन दो गुना करने का लालच देकर तमाम लोगों से आरडी व एफडी कराई थी।
पिछले माह कंपनी 5 सितंबर को अलीगंज स्थित कार्यालय में ताला लगाकर भाग गई। 50 लाख से अधिक रुपये लोगों के ऐंठ लिए हैं। कोतवाली में तहरीर दी गई।
लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। शिकायतकर्ताओं में साधना सिंह, कमल, अवतार कौर, संजय, संध्या, सुचेता, उत्तम, ऊषा, संगीता, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।