फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हटाओ-देश बचाओ का गूंजा नारा

Sun, 20 Jan 2019 11:53 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
संयुक्त रैली के मंच पर बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम मातंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मंडल स्तरीय संयुक्त रैली में ईवीएम हटाओ-देश बचाओ का नारा दिया गया। साथ ही 85 फीसदी बहुजन समाज के हक व हकूक के लिए आंदोलन का आह्वान किया। 

विज्ञापन


मंडल मुख्यालय बांदा के जीआईसी ग्राउंड में दोनों पार्टियों की संयुक्त रैली में बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम मातंग ने कहा कि 130 देशों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जाता। रूस, जापान, अमरीका, इंग्लैंड ने ईवीएम का अविष्कार और निर्माण किया, लेकिन ये देश खुद ईवीएम से मतदान नहीं कराते। ईवीएम से चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते। यह भी कहा कि भारत में समान शिक्षा लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का प्रसपा से गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियां मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगी।  प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामनरेश यादव मिनी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन ईवीएम पर कुछ नहीं बोल रहा। 2019 का लोकसभा चुनाव ईवीएम से नहीं होना चाहिए। 85 फीसदी संख्या के अनुपात में भागीदारी की मांग की। मंडल प्रभारी छत्रपाल यादव, जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां (बांदा), ब्रजलाल यादव (महोबा), हरीमोहन (चित्रकूट), प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, आरती चौधरी, वंशगोपाल प्रजापति, लवलेश प्रजापति, मनोज वर्मा, रामशरन अनुरागी, सूबेदार, शोभाराम कश्यप, एजाज खां आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें