फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निपुण आकलन से पहले प्रशिक्षित होंगे डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के 1725 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों का शैक्षिक स्तर परखने के लिए दिसंबर और जनवरी में निपुण आकलन सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए डायट में 130 डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

15 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सर्वे दो चरणों में होगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर और दूसरा 20 से 30 जनवरी तक चलेगा। प्रत्येक विद्यालय में दोनों कक्षाओं के 12-12 बच्चों का भाषा और गणित विषय में आकलन किया जाएगा।
विद्यार्थियों का चयन निपुण प्लस एप के माध्यम से रैंडम तरीके से होगा। दोनों विषयों में कम से कम 75 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले बच्चे को निपुण माना जाएगा। प्रत्येक कक्षा के 80 प्रतिशत या अधिक बच्चे निपुण मिलने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह 80 प्रतिशत विद्यालयों के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर संबंधित ब्लॉक को निपुण का दर्जा मिलेगा। डायट प्राचार्य सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षुओं को सर्वे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सर्वे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जियो-फेंसिंग, फोटो और ओसीआर तकनीक से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पांच प्रतिशत परिणामों की दोबारा जांच होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के रिपोर्ट कार्ड एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर अभिभावकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें