फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल का जीवन सबके लिए प्रेरणा का स्रोत

विज्ञापन
वर्चुअल वेबिनार संबोधित करते मंत्री रमापति शास्त्री। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

मंत्री रमापति शास्त्री रविवार को बांदा जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों आदि के साथ वर्चुअल वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय द्वारा रोपा गया पौधा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में फलफूल रहा है।
उनका सपना साकार होने को है। कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वेबिनार में सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी), पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ल, अशोक त्रिपाठी जीतू और लवलेश सिंह भी रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह वर्मा सहित अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्त, कल्लू राजपूत, कमलेश अवस्थी, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनीष गुप्ता, रागिनी शिवहरे, आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, विनोद जैन, रंजना श्रीवास्तव, देवा त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें