फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत 11 घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। गिरवां थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी अनिल (21) पुत्र जागेश्वर बुधवार को अपने दोस्त शिव कुमार (18) पुत्र बद्दा के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर तिंदवारा गांव भूसा लेने आया था। भूसा न मिलने पर खाली ट्रैक्टर लेकर लौटते समय बांधापुरवा गैस एजेंसी के पास मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दबकर अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गिरवां थाना पुलिस ने शिव कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वह राजीव गांधी महाविद्यालय में बीकाम का छात्र था।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में लालगंज (रायबरेली) निवासी चालक वीरबहादुर (30) पुत्र रामेश्वर ट्रक लेकर गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। रात को भूरागढ़ गांव के पास झपकी आने से ट्रक पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ चल रहे ट्रक चालकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी उपदेश तिवारी (44) पुत्र रामराज बुधवार को दोपहर बाइक से गांव आते समय पालीटेक्निक कालेज के पास खेल रहे अनुराग (6) पुत्र राम प्रकाश से टकरा गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। अनुराग की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में चिल्लीमल (राजापुर) निवासी सतन (65) बुधवार को सुबह शादी समारोह के बाद अपने रिश्तेदार चुन्नू (18) निवासी अतरौली के साथ बाइक पर गांव जाते समय धौरहरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के पियार गांव निवासी सुमेश यादव (24) पुत्र छाबी लाल अपने भतीजे राजेंद्र यादव (23) पुत्र रामभवन के साथ बाइक पर अतर्रा से भरतपुर मसनी (कालिंजर) बारात जा रहे थे। गौराबाबा धाम के पास पीछे से बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। अतर्रा सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के उजागर डेरा (रामपुर) निवासी छोटेलाल (35) पुत्र चुनबदिया साइकिल से पैलानी जाते समय भाथा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। चालक बोलेरो समेत भाग निकला। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बरईमानपुर गांव निवासी राजू (23) पुत्र अवधेश मंगलवार की रात चचेरे भाई राहुल (15) पुत्र राममोहन के साथ बाइक पर देवेंद्रनगर (पन्ना) से लौटते समय नरैनी के पास गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें