बांदा। बेटी की ससुराल आए वृद्ध की गिरकर मौत हो गई। वह दामाद के साथ दवा लेने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के सतना जिला के कोंचि गांव निवासी नत्थू (75) बेटी शकुंतला की ससुराल नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा में एक गमी में शनिवार को आए थे। शाम को ठंड लगने पर रविवार की दोपहर शरीर में दर्द होने की बात दामाद को बताई। दामाद श्याम बिहारी अस्पताल दिखाने जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर जाने पर वह अचानक गिर पड़े।
दामाद उन्हें लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने नत्थू को मृत घोषित कर दिया। चचेरे दामाद रामस्वरूप ने बताया कि वह किसानी का कार्य करते थे। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम कराया है। वृद्ध की तबीयत खराब थी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।