नरैनी। हर घर नल से जल योजना के तहत पड़ रही पाइप लाइन में काम कर रहे मजदूर की अचानक तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी लाया गया। यहां देर शाम साढ़े सात बजे मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में हर घर नल से जल योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन डाली जा रही है। इस पाइप लाइन में पन्ना जिले के भगीपुर गांव निवासी नत्थू (35) की बुधवार की शाम सात बजे अचानक हालत बिगड़ गई। उसे खांसी के साथ उल्टी हुई। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने साढ़े सात बजे उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।