बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में 27 वर्षीय मजदूरपेशा राजेंद्र सिंह पुत्र चुनुबाद ने गुरुवार की रात घर के नजदीक दूसरे के खेत में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
थाना उप निरीक्षक रमाशंकर ने बताया कि मृतक अविवाहित और मुंबई में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था।
एक अन्य घटना में रिवई सुनैचा (कबरई, महोबा) गांव निवासी झंडूलाल (65) पुत्र कंधीलाल ने गुरुवार की शाम घर में रस्सी से फांसी लगा ली।
परिजनों ने फंदा खोलकर उसे नाजुक अवस्था में बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुत्र अशोक ने बताया कि पिता नशे में घर में हंगामा कर रहे थे। मां ने रोका तो विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की।
कुमार सहित व्यापारी नेता आदि उपस्थित रहे।