फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिटायर्ड प्राध्यापक व बेटे पर जानलेवा हमला

Sat, 08 Jul 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आधा बीघा जमीन और मकान को लेकर चल रहे विवाद में भाई और भतीजों ने रिटायर्ड प्राध्यापक व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता-पुत्र को लाठी, कुल्हाड़ी और तमंचे की बट से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रिटायर्ड हिंदी प्राध्यापक अवधेश (63) गुरुवार की देर शाम सात बजे करीब अपने पुत्र अरुण (30) के साथ बाइक से बांदा से गांव गए थे।
आरोप है कि वहां छोटे भाई विष्णु कुमार व उसके पुत्रों त्रिजुगी नारायण, भागवत और चंदन ने उन्हें घर के पास घेर कर कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचा की बट से लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती अवधेश ने बताया कि उनके पिता ने दोनों भाइयों के नाम साढ़े 10-10 बीघा जमीन कर दी थी।
विज्ञापन

मकान में भी हिस्सा दिया था। वह पूरी जिंदगी ट्रांसफर पोस्टिंग में रहे। अब रिटायरमेंट के बाद वह गांव में जाकर रहने लगे हैं। इस जमीन और मकान में तकरीबन आधा बीघा जमीन छोटा भाई कब्जाए हैं।
इसी को लेकर उनका विवाद चल रहा है। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें