बांदा। राजीव गांधी डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को विधिक साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. राम भरत सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात से संबंधित जानकारी दी।
डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता जागरूकता के बारे में बताया।
वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विवेक कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, महिला उत्पीड़न आदि के प्रति जागरूक किया। उत्तम सिंह ने न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया गया कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
इससे वे सड़क हादसों से अपना बचाव कर सकते हैं।