फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर मर्का थाना क्षेत्र के मटेहना गांव में 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फौरी तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। मृतक का मानसिक संतुलन भी ठीक न होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बीनू (25) पुत्र वीरेंद्र तिवारी घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका शव गांव से करीब आधा मील दूर आम के पेड़ में लटका मिला। गले में साफी (गमछा) कसा हुआ था। दूसरा छोर पेड़ से बंधा था। शव काफी ऊंचाई पर टंगा मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चौकीदार नसीब को सूचना दी। चौकीदार ने मर्का थाने में खबर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतराकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगले कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान सोहन सिंह ने बताया कि बीनू ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद पढ़ना छोड़ दिया था।
उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इधर-उधर घूमता रहता था। पिता किसान है। बीनू 7 भाइयों में तीसरे नंबर का था। आत्महत्या की अन्य कोई वजह फिलहाल पता नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें